sahibganj asmita
|

साहेबगंज: खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीयअस्मिता सिटी लीग खेल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। 24 और 25 अप्रैल को आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य खेलों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना था। जिला खेल कार्यालय द्वारा आयोजित इस इवेंट में चेस, कुश्ती, कबड्डी और एथलेटिक्स जैसी स्पर्धाओं में जिले भर की बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह

सिध्दो-कान्हू स्टेडियम में आयोजित दूसरे दिन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौतम कुमार भगत (अपर समाहर्ता, साहेबगंज) और विशिष्ट अतिथि झुन्नू मिश्रा (जिला आपूर्ति पदाधिकारी) शामिल हुए। अतिथियों ने एथलेटिक्स और कबड्डी के प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर खेल का विधिवत शुभारंभ कराया।
इस अवसर पर गौतम कुमार भगत ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल में भी लक्ष्य निर्धारित करना आवश्यक है। उन्होंने बालिकाओं से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने की अपील की। वहीं, बालिका कबड्डी मैच का टॉस सदर अस्पताल की महिला चिकित्सक डॉ. स्नेहा यादव द्वारा किया गया।

विजेता खिलाड़ियों को मिला सम्मान

प्रतियोगिता के समापन पर विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल, सर्टिफिकेट और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में जिला खेल पदाधिकारी कुमार हर्ष, खेल समन्वयक कौशल किशोर मरांडी, खेल प्रशिक्षक योगेश यादव, अशोक कुमार और जिला ओलंपिक संघ के सचिव माधव चंद्र घोष का सराहनीय योगदान रहा।

प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम:

एथलेटिक्स (दौड़ और कूद)

स्पर्धाआयु वर्गप्रथमद्वितीयतृतीय
100 मीटरअंडर-14रोशनी कुमारीरुचि कुमारीसंगीता कुमारी
अंडर-17साक्षी शर्मासरस्वती कुमारीकाजल कुमारी
अंडर-19चूमकी कुमारीसुजाता कुमारीप्रियंका कुमारी
200 मीटरअंडर-14रुचि कुमारीबेबी कुमारीसंगीता कुमारी
अंडर-17साक्षी शर्माखुशी मंडलसरस्वती कुमारी
अंडर-19क्रांति कुमारीअनोखी कुमारीप्रियंका कुमारी
लंबी कूदअंडर-14रोशनी कुमारीपूजा कुमारीलक्ष्मी चौधरी
अंडर-17खुशी मंडलमाही कुमारीसंतीशी कुमारी
अंडर-19चूमकी कुमारीक्रांति कुमारीचांदनी चौधरी
ऊँची कूदअंडर-14साक्षीपूजा कुमारीआशिका कुमारी
अंडर-17सुनैना कुमारीसरिता कुमारीआनिशा कुमारी
शॉट पुटअंडर-14बेबी कुमारीरितिका कुमारीफूलन कुमारी
अंडर-17ईशा कुमारीआयशा कुमारीअनुराधा कुमारी

कबड्डी (परिणाम)

  • अंडर-14: पीएम श्री नगरपालिका विद्यालय (विजेता), पुलिस लाइन मध्य विद्यालय (उपविजेता)।
  • अंडर-17: पोखरिया उच्च विद्यालय (विजेता), राजमहल कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय (उपविजेता)।
  • अंडर-19: साहेबगंज प्रखंड (विजेता), राजमहल कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय (उपविजेता)।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *