उधवा : रामनवमी पर्व एवं चैती दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर सोमवार को राधानगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता एसडीओ राजमहल सदानंद महतो और राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया।
बैठक में जनप्रतिनिधि,बुद्धिजीवी तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान एसडीओ सदानंद महतो ने लोगों से रामनवमी पर्व एवं चैती दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की । वहीं एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने रामनवमी पर्व तथा चैती दुर्गा पूजा में जुलूस रूट चार्ट की जानकारी ली तथा शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की अपील किया।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर असामाजिक पोस्ट करने पर कार्रवाई की जाएगी। विधि व्यवस्था बनाएं रखने को लेकर अधिक भीड़ लगने वाली जगहों में पुलिस प्रशासन की तैनाती रहेगी। क्षेत्र में पुलिस प्रशासन को ड्यूटी के दौरान सहयोग करने की अपील किया।
वहीं बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी पर्व मनाने की अपील किया।
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। साहिबगंज जिले के ग्रामीण इलाकों की जमीनी खबरों को निष्पक्षता के साथ मुख्यधारा तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता रही है। एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और संपादक के रूप में, मेरा उद्देश्य खबरों की प्रमाणिकता बनाए रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनना है।
राजमहल: स्थानीय कासिम बाजार स्थित हिंदू धर्म रक्षा मंच के केंद्रीय कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता मंच के वरिष्ठ सदस्य प्रमोद जैन ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करना और क्षेत्र की जनसमस्याओं पर चर्चा करना था। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय…
साहिबगंज: साहिबगंज महाविद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 77वें वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत उत्साह एवं गरिमापूर्ण माहौल में किया गया। श्रमदान और व्यापक पौधारोपण अभियान के साथ आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य ध्येय ‘क्लीन साहिबगंज, ग्रीन साहिबगंज एवं हेल्दी साहिबगंज’ की संकल्पना को साकार…
उधवा (साहिबगंज): प्रखंड चौक के निकट तालाबवाली मस्जिद के समीप शनिवार रात हुई बारिश के बाद जल निकासी न होने के कारण दर्जनों घरों और धार्मिक स्थलों में बारिश का पानी घुस गया। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार सुबह बांस-बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात प्रखंड में आंधी-तूफान…
राजमहल : हूल दिवस के मौके पर मंगलवार को राजमहल में वीर शहीद सिद्धू-कान्हू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अनुमंडल आवास के निकट स्थित सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो, नगर अध्यक्ष मोहम्मद केताबुद्दीन, उपाध्यक्ष…
साहिबगंज : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार – झालसा, रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहेबगंज अखिल कुमार के मार्गदर्शन में मंडल कारा, साहेबगंज में जेल अदालत, विधिक जागरूकता सह स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विश्वनाथ…
उधवा (साहिबगंज): उधवा प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित पंचायत सचिव दिलीप दत्ता का बीते मंगलवार की रात्रि आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से प्रखंड व पंचायत कर्मियों में शोक व्याप्त है। बुधवार को राजमहल स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार सम्मान और गमगीन माहौल में किया गया। शोक सभा का आयोजन: “एक…