परीक्षा देते छात्र
मॉडल कॉलेज में परीक्षा देते छात्र
|

राजमहल : मॉडल कॉलेज राजमहल, साहिबगंज परीक्षा केंद्र में झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, रांची द्वारा आयोजित डिप्लोमा प्रथम सेमेस्टर परीक्षा 2025 सोमवार से शुरु हुआ। परीक्षा के प्रथम दिन विभिन्न शाखाओं के कुल 258 छात्र नामांकित थे, जिनमें से 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 256 परीक्षार्थी उपस्थित रहे ।

मॉडल कॉलेज राजमहल, साहिबगंज के प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने परीक्षा से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा पूर्णतः कदाचारमुक्त वातावरण में आयोजित की जाएगी। यदि कोई परीक्षार्थी नकल करते या मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सभी परीक्षार्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होकर शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में परीक्षा देने की अपील की। परीक्षा पर्वेक्षक दिलीप कुमार पाल ने भी परीक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *