राजमहल : मॉडल कॉलेज राजमहल, साहिबगंज परीक्षा केंद्र में झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, रांची द्वारा आयोजित डिप्लोमा प्रथम सेमेस्टर परीक्षा 2025 सोमवार से शुरु हुआ। परीक्षा के प्रथम दिन विभिन्न शाखाओं के कुल 258 छात्र नामांकित थे, जिनमें से 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 256 परीक्षार्थी उपस्थित रहे ।
मॉडल कॉलेज राजमहल, साहिबगंज के प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने परीक्षा से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा पूर्णतः कदाचारमुक्त वातावरण में आयोजित की जाएगी। यदि कोई परीक्षार्थी नकल करते या मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सभी परीक्षार्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होकर शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में परीक्षा देने की अपील की। परीक्षा पर्वेक्षक दिलीप कुमार पाल ने भी परीक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया।
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। साहिबगंज जिले के ग्रामीण इलाकों की जमीनी खबरों को निष्पक्षता के साथ मुख्यधारा तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता रही है। एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और संपादक के रूप में, मेरा उद्देश्य खबरों की प्रमाणिकता बनाए रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनना है।
तीनपहाड़ (साहिबगंज): सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति तीनपहाड़ की ओर से शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन पूरे विधि-विधान, श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। नम आंखों के साथ श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को अंतिम विदाई दी। विसर्जन से पहले समिति की ओर से माता की भव्य प्रतिमा को मंदिर परिसर से…
साहिबगंज: शहर के सकरीगली स्थित रेलवे ग्राउंड में शनिवार से तीन दिवसीय 20वीं झारखंड राज्य जूनियर बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता-2026 का शानदार शुभारंभ हुआ। ‘कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड’ की स्वीकृति व मार्गदर्शन और ‘जिला कबड्डी एसोसिएशन सह आयोजन समिति’ के तत्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता 12 से 14 सितंबर तक चलेगी। अतिथियों ने नारियल फोड़कर किया…
राजमहल (साहेबगंज) : साहेबगंज जिला पुलिस को नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई
राजमहल : मनरेगा कर्मियों का तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल बुधवार को संपन्न हो गया । इसके बाद गुरुवार से मनरेगा कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है । राजमहल में मनरेगा कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने बताया कि धरना-प्रदर्शन कर सरकार के समक्ष…
बरहेट (साहिबगंज): साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड क्षेत्र में हुए बहुचर्चित कथित पेंशन फर्जीवाड़ा मामले में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। पुलिस ने मामले में संलिप्त एक और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस बड़ी कार्रवाई के साथ ही इस घोटाले में अब तक जेल जाने वाले आरोपियों की…
राजमहल : हूल दिवस के मौके पर मंगलवार को राजमहल में वीर शहीद सिद्धू-कान्हू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अनुमंडल आवास के निकट स्थित सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो, नगर अध्यक्ष मोहम्मद केताबुद्दीन, उपाध्यक्ष…