साहिबगंज : उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में बुधवार को सभागार में स्वास्थ्य विभाग के स्थापना से संबंधित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के स्थापना से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए संसाधनों के समुचित उपयोग, मानवबल की उपलब्धता एवं सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आम जनता को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।बैठक में सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान, जिले के सभी चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC) एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। साहिबगंज जिले के ग्रामीण इलाकों की जमीनी खबरों को निष्पक्षता के साथ मुख्यधारा तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता रही है। एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और संपादक के रूप में, मेरा उद्देश्य खबरों की प्रमाणिकता बनाए रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनना है।
राजमहल : हूल दिवस के मौके पर मंगलवार को राजमहल में वीर शहीद सिद्धू-कान्हू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अनुमंडल आवास के निकट स्थित सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो, नगर अध्यक्ष मोहम्मद केताबुद्दीन, उपाध्यक्ष…
साहिबगंज : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार – झालसा, रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहेबगंज अखिल कुमार के मार्गदर्शन में मंडल कारा, साहेबगंज में जेल अदालत, विधिक जागरूकता सह स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विश्वनाथ…
जैक बोर्ड द्वारा बुधवार को जारी इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों में 12वीं (विज्ञान संकाय) की परीक्षा में +2 हाई स्कूल कोटालपोखर के विद्यार्थियों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। विद्यालय की होनहार छात्रा सोनी कुमारी ने कुल 453 अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय का मान बढ़ाया, बल्कि पूरे जिले में 9वां स्थान हासिल कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। सोनी विद्यालय स्तर पर तीसरे स्थान पर रही हैं।
साहिबगंज : झारखंड आंदोलन के ऊर्जावान स्तंभ और झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रेरणास्रोत अमर शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस शनिवार को साहिबगंज जिले के विभिन्न प्रखंडों और नगर कमेटियों में पूर्ण श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर झामुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो के चित्र व प्रतिमा…
बरहेट (साहिबगंज): झारखंड आंदोलन के पुरोधा और राज्य के निर्माता ‘दिशोम गुरु’ स्व. शिबू सोरेन की आगामी 4 अगस्त को आयोजित होने वाली पहली पुण्यतिथि को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को जिला कमेटी के निर्देशानुसार बरहेट स्थित प्रखंड झामुमो कार्यालय…
राजमहल: स्थानीय अनुमंडल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को हाटपाड़ा स्थित ‘नाहिद हेल्थ पॉइंट’ क्लीनिक पर बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना और नियमित निगरानी के आधार पर अधिकारियों के एक उच्चस्तरीय दल ने अचानक क्लीनिक परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस संयुक्त टीम में राजमहल के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) सदानंद…