उधवा (साहिबगंज): राधानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दक्षिण पलाशगाछी पंचायत के कोयस टोला निवासी एक मजदूर की महाराष्ट्र के पुणे में करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार सुबह हुई इस घटना के बाद मृतक के गांव और परिवार में मातम पसरा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोयस टोला निवासी सेहबुद शेख बीते कुछ दिनों पहले मजदूरी करने के लिए पुणे गया था। वहां वह एक आम के बागान में काम कर रहा था। शुक्रवार सुबह जब वह आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा, तो पास से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। बिजली के तेज झटके के कारण सेहबुद की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद बागान में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल बिजली विभाग को सूचित कर लाइन कटवाई गई, जिसके बाद विभागीय कर्मियों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। स्थानीय पुलिस ने मामले की जानकारी ली और आवश्यक प्रक्रिया पूरी की।
घटना की सूचना जैसे ही सेहबुद के पैतृक आवास कोयस टोला पहुंची, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बच्चियों को छोड़ गया है। समाचार लिखे जाने तक, कागजी कार्यवाही पूरी कर शव को महाराष्ट्र से झारखंड स्थित उनके पैतृक गांव लाने की तैयारी की जा रही थी।
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। साहिबगंज जिले के ग्रामीण इलाकों की जमीनी खबरों को निष्पक्षता के साथ मुख्यधारा तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता रही है। एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और संपादक के रूप में, मेरा उद्देश्य खबरों की प्रमाणिकता बनाए रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनना है।
संताल हूल के महानायक वीर सिद्धो-कान्हू की जयंती के अवसर पर राजमहल विधायक मोहम्मद ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
राजमहल: राज्य खाद्य आपूर्ति आयोग की प्रभारी अध्यक्ष शबनम प्रवीण ने बुधवार को राजमहल का दौरा कर विभिन्न सरकारी संस्थानों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मिड-डे मील (MDM) और पोषण योजनाओं में अनियमितताएं सामने आने पर उन्होंने सख्त नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों पर…
राजमहल (साहिबगंज): सिद्धू कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के अंतर्गत मॉडल कॉलेज राजमहल में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की इकाई-1 एवं इकाई-2 के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का बुधवार, 15 जुलाई 2026 को गरिमामय समापन हो गया। महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस समापन समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने की,…
राजमहल : विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान तारांकित प्रश्न के माध्यम से सदन में साहिबगंज एवं राजमहल गंगा तट स्थित श्मशान घाट में विद्युत शवदाह गृह निर्माण का मामला उठाया . उन्होंने सदन के माध्यम से नगर विकास विभाग को कहा कि साहिबगंज एवं राजमहल का पवित्र…
बरहेट (साहिबगंज): झारखंड आंदोलन के पुरोधा और राज्य के निर्माता ‘दिशोम गुरु’ स्व. शिबू सोरेन की आगामी 4 अगस्त को आयोजित होने वाली पहली पुण्यतिथि को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को जिला कमेटी के निर्देशानुसार बरहेट स्थित प्रखंड झामुमो कार्यालय…
साहिबगंज : समहरणालय सभागार में मंगलवार को उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई . बैठक में जिले में संचालित विभिन्न शिक्षा योजनाओं और कार्यों की गहन समीक्षा की गई . उपायुक्त ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शिक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर जोर…