पुणे में उधवा के मजदुर की मौत
पुणे में उधवा के मजदुर की मौत
|

​उधवा (साहिबगंज): राधानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दक्षिण पलाशगाछी पंचायत के कोयस टोला निवासी एक मजदूर की महाराष्ट्र के पुणे में करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार सुबह हुई इस घटना के बाद मृतक के गांव और परिवार में मातम पसरा हुआ है।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोयस टोला निवासी सेहबुद शेख बीते कुछ दिनों पहले मजदूरी करने के लिए पुणे गया था। वहां वह एक आम के बागान में काम कर रहा था। शुक्रवार सुबह जब वह आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा, तो पास से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। बिजली के तेज झटके के कारण सेहबुद की मौके पर ही मौत हो गई।

​हादसे के बाद बागान में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल बिजली विभाग को सूचित कर लाइन कटवाई गई, जिसके बाद विभागीय कर्मियों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। स्थानीय पुलिस ने मामले की जानकारी ली और आवश्यक प्रक्रिया पूरी की।

घटना की सूचना जैसे ही सेहबुद के पैतृक आवास कोयस टोला पहुंची, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बच्चियों को छोड़ गया है। समाचार लिखे जाने तक, कागजी कार्यवाही पूरी कर शव को महाराष्ट्र से झारखंड स्थित उनके पैतृक गांव लाने की तैयारी की जा रही थी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *