राजमहल: राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के विशेष अवसर पर मॉडल कॉलेज राजमहल में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित इस शिविर में मुख्य रूप से मलेरिया की जांच और स्वास्थ्य परामर्श पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिसमें कॉलेज के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी जांच कराई।
इस संबंध में आधिकारिक जानकारी देते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में मौसमी बीमारियों, विशेषकर मलेरिया के प्रति जागरूकता और समय पर जांच बेहद जरूरी है; इसी उद्देश्य के साथ स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से इस कल्याणकारी शिविर को कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया ताकि विद्यार्थियों को उनके द्वार पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। साहिबगंज जिले के ग्रामीण इलाकों की जमीनी खबरों को निष्पक्षता के साथ मुख्यधारा तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता रही है। एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और संपादक के रूप में, मेरा उद्देश्य खबरों की प्रमाणिकता बनाए रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनना है।
मॉडल कॉलेज राजमहल, साहिबगंज परीक्षा केंद्र में झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, रांची द्वारा आयोजित डिप्लोमा प्रथम सेमेस्टर परीक्षा 2025 सोमवार शुरु हुआ।
झारखंड मुक्ति मोर्चा असम चुनाव में पूरी दमखम के साथ चुनावी मैदान में है। अपने प्रत्याशी के पक्ष में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पार्टी के स्टार प्रचारक , पार्टी पदाधिकारी, मंत्री, सांसद व विधायक चुनावी प्रचार में जुटे हैं।
राजमहल: फुलवरिया बगीचा के पास एक विशेष छापेमारी में पुलिस ने करीब 13.7 ग्राम प्रतिबंधित एमडीएमए (MDMA) ड्रग्स जैसा नशीला पदार्थ बरामद किया है। पढ़ें रिपोर्ट..
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजमहल मॉडल कॉलेज में पर्यावरण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश देते हुए कॉलेज परिसर में व्यापक रूप से पौधरोपण किया गया।
जिला योजना कार्यालय अंतर्गत संचालित योजनाओं/कार्यों एवं क्राफ्ट ट्रेनिंग सेंटर (Craft Training Centre) योजना कार्यान्वयन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
प्रखंड सभागार कक्ष में बुधवार को विकास योजनाओं को लेकर मुखिया एवं पंचायत सचिवों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ जयंत कुमार तिवारी ने किया। इस दौरान बीडीओ ने उपस्थित मुखिया एवं पंचायत सचिवों को वित्तीय वर्ष समाप्ति के मद्देनजर प्राप्त 15वें वित्त की राशि को नियमानुसार खर्च करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।