राजमहल: राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के विशेष अवसर पर मॉडल कॉलेज राजमहल में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित इस शिविर में मुख्य रूप से मलेरिया की जांच और स्वास्थ्य परामर्श पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिसमें कॉलेज के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी जांच कराई।
इस संबंध में आधिकारिक जानकारी देते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में मौसमी बीमारियों, विशेषकर मलेरिया के प्रति जागरूकता और समय पर जांच बेहद जरूरी है; इसी उद्देश्य के साथ स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से इस कल्याणकारी शिविर को कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया ताकि विद्यार्थियों को उनके द्वार पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। साहिबगंज जिले के ग्रामीण इलाकों की जमीनी खबरों को निष्पक्षता के साथ मुख्यधारा तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता रही है। एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और संपादक के रूप में, मेरा उद्देश्य खबरों की प्रमाणिकता बनाए रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनना है।
साहिबगंज/राजमहल। राजमहल थाना क्षेत्र के जयरामडांगा गांव में दो भाइयों के बीच हुए खूनी जमीनी विवाद और हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि हत्या के मामले में फरार चल रहे नामजद मुख्य आरोपी हरिकिशोर यादव को पुलिस ने…
राजमहल के जामनगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक दिवसीय प्रशिक्षण महा अभियान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं को पार्टी के मूल मंत्र दिए गए।
राजमहल: विभागीय निर्देशों के आलोक में नगर पंचायत राजमहल द्वारा गुरुवार को सिंगल यूज़ प्लास्टिक (SUP) और अवैध जल कनेक्शनों के खिलाफ एक विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस औचक कार्रवाई से नगर क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यवसायियों और अवैध रूप से जल का उपयोग करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया।…
राधानगर थाना क्षेत्र के पहाड़गांव में रविवार मध्य रात्रि एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक विवाहिता की गला रेतकर और चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।
तीनपहाड़। क्षेत्र में शुक्रवार को मुहर्रम का पर्व अत्यंत शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत को याद करते हुए अकीदतमंदों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूरा क्षेत्र “या हुसैन, या हुसैन” के नारों से गुंजायमान हो…
बरहरवा/तीनपहाड़: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ट्रेन के जरिए की जा रही शराब की तस्करी के खिलाफ एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। हावड़ा-गया एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13023) के स्लीपर कोच के टॉयलेट में सीलिंग के पीछे छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में अवैध बीयर की खेप जब्त की गई है। गुप्त सूचना…