जब्त की गई अवैध केन बियर के साथ आर पी एफ की टीम
जब्त की गई अवैध केन बियर के साथ आर पी एफ की टीम
|

बरहरवा/तीनपहाड़: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ट्रेन के जरिए की जा रही शराब की तस्करी के खिलाफ एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। हावड़ा-गया एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13023) के स्लीपर कोच के टॉयलेट में सीलिंग के पीछे छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में अवैध बीयर की खेप जब्त की गई है।

गुप्त सूचना पर आरपीएफ ने बिछाया जाल मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार (07 अगस्त 2026) को आरपीएफ इंस्पेक्टर बरहरवा, संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि हावड़ा-गया एक्सप्रेस से अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एएसआई सुरेश पासवान, कांस्टेबल अनिल कुमार साह और कांस्टेबल रमेश यादव की टीम ने बरहरवा रेलवे स्टेशन पर विशेष तलाशी अभियान शुरू किया।

टॉयलेट की सीलिंग खोलकर निकाली गई बीयर ट्रेन के बरहरवा स्टेशन पहुंचते ही आरपीएफ की टीम और साहिबगंज एस्कॉर्ट पार्टी के एएसआई प्रसेनजीत दास एवं कांस्टेबल प्रवीण कुमार राय ने संयुक्त रूप से बरहरवा से तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन के बीच स्लीपर कोच एस-2 और एस-3 में गहन तलाशी ली।

तलाशी के दौरान कोच एस-3 के शौचालय में आरपीएफ टीम को संदेह हुआ। जब स्क्रूड्राइवर की मदद से टॉयलेट की छत पर लगे प्लाईवुड पैनल को खोला गया, तो अंदर बने गुप्त चैंबर को देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। उस गुप्त स्थान से 500 मिलीलीटर क्षमता वाले कुल 40 थार (कैन) ‘बडवाइज़र मैग्नम’ बीयर बरामद की गई। जब्त बीयर की अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹6,000 बताई जा रही है।

उत्पाद विभाग को सौंपी जा रही खेप तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद बरामद बीयर कैन को उतारा गया और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में विधिवत जब्ती सूची तैयार की गई। इसके बाद पूरी खेप को सुरक्षित रूप से आरपीएफ पोस्ट बरहरवा लाया गया।

मामले की जानकारी तुरंत उत्पाद विभाग, साहिबगंज को दे दी गई है। जब्त बीयर को झारखंड उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग के सुपुर्द किया जा रहा है। आरपीएफ की इस त्वरित और सतर्क कार्रवाई से ट्रेन के जरिए तस्करी करने वाले गिरोह में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें : मुरली पहाड़ ITI कॉलेज में शुरू होगी पढ़ाई: विधायक एमटी राजा ने मंत्री संजय प्रसाद यादव को सौंपा ज्ञापन

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *