प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते एसडीपीओ बरहरवा व मौजूद अन्य
प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते एसडीपीओ बरहरवा व मौजूद अन्य
|

बरहरवा: साहिबगंज पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। बरहरवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नितिन खंडेलवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 1003 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई ब्राउन शुगर की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है, जो इस क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी खेपों में से एक है।

तड़के 3 बजे मिली थी गुप्त सूचना

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को तड़के 03:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय, साहेबगंज को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम केसरो के पास बंगाल के कलियाचक और बिहार के तस्कर अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने वाले हैं। सूचना का सत्यापन कर तत्काल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरहरवा नितिन खंडेलवाल के नेतृत्व में रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव और सशस्त्र बल की एक छापेमारी टीम का गठन किया गया।

पीछा कर पकड़ी गई स्कार्पियो

तड़के लगभग 04:00 बजे टीम ने केसरो के पास रेकी शुरू की। इसी दौरान एक सफेद रंग की स्कार्पियो (नंबर: BR11PB-0388) वहां से गुजरती दिखी। पुलिस टीम ने जब पीछा किया तो वाहन चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए स्कार्पियो को घेरकर पकड़ लिया।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

वाहन में सवार तीन लोगों की नियमानुसार तलाशी लेने पर 1003 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, 3 मोबाइल फोन और स्कार्पियो गाड़ी जब्त की गई। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे पश्चिम बंगाल के कलियाचक से सस्ते दामों में ब्राउन शुगर खरीदकर बिहार और अन्य राज्यों में ऊंचे दामों पर बेचते थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  1. अमन राज (उम्र 22 वर्ष), पिता: धीरेन यादव, निवासी: तिरी, थाना: बैजनाथपुर, जिला: सहरसा (बिहार)।
  2. गुलशन कुमार (उम्र 25 वर्ष), पिता: अर्जुन यादव, निवासी: राजपुर सरसंडी, थाना: गोलपाड़ा, जिला: मधेपुरा (बिहार)।
  3. शिवम मिश्रा (उम्र 19 वर्ष), पिता: स्व० विजय मिश्रा, निवासी: बलियाडांगा सरकेश मठ, थाना: कलियाचक, जिला: मालदा (पश्चिम बंगाल)।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध BNS की धारा 317(5)/3(5) एवं NDPS Act की धारा 21(C)/25/27 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा (जेल) में भेज दिया है।

छापेमारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी:

  • नितिन खंडेलवाल (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरहरवा)
  • अखिलेश कुमार यादव (पु०अ०नि० सह थाना प्रभारी, रांगा थाना)
  • विजय कुमार यादव (स०अ०नि०, रांगा थाना)
  • गिरिजल सोरेन (स०अ०नि०, रांगा थाना)
  • आरक्षी पंकज कुमार झा एवं मनोज कुमार सिंह (रांगा थाना सशस्त्र बल)

यह भी पढ़ें : तिरुपति में 2 करोड़ की हाई-टेक चोरी का पर्दाफाश: 42 आईफोन समेत 200 स्मार्टफोन बरामद, राधानगर के 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार

Similar Posts

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *