मॉडल कॉलेज राजमहल में शुक्रवार को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का भव्य शुभारंभ हुआ। “विकासशील देशों में कौशल विकास के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)” विषय पर आधारित इस आयोजन की शुरुआत सिदो-कान्हु मुर्मू के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई।