Gold Silver price update march 2026

नई दिल्ली/बिजनेस डेस्क : भारतीय सर्राफा बाजार के लिए पिछला एक सप्ताह काफी उथल-पुथल भरा रहा। मार्च के दूसरे सप्ताह में जहां कीमतों ने रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ था, तो वहीं बीते कुछ दिनों में अंतरराष्ट्रीय दबाव और डॉलर की मजबूती के कारण सोने और चांदी की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई।

तिथि24K सोना (प्रति 10 ग्राम)चांदी (प्रति किलो)
11 मार्च₹1,63,310₹2,90,000
13 मार्च₹1,60,690₹2,79,900
15 मार्च₹1,59,660₹2,75,000
16 मार्च₹1,57,420₹2,51,670
17 मार्च₹1,58,620₹2,75,000

नोट: कीमतें विभिन्न शहरों और स्थानीय टैक्स (GST) के आधार पर भिन्न हो सकती हैं।


​बीते 1 सप्ताह के मूल्य रुझान (11 मार्च – 17 मार्च 2026) की बात करें तो 11 मार्च को सोना अपनी ऊंचाइयों पर था, लेकिन 16 मार्च आते-आते इसमें भारी क्रैश देखा गया। हालांकि, 17 मार्च को बाजार ने मामूली रिकवरी के संकेत दिए हैं।

कीमतों में गिरावट के प्रमुख कारण :


​मजबूत अमेरिकी डॉलर: अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर इंडेक्स में मजबूती आने के कारण निवेशकों ने सोने से हाथ खींचकर डॉलर में निवेश को प्राथमिकता दी।

​मिडल ईस्ट तनाव और तेल की कीमतें: कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और वैश्विक भू-राजनीतिक स्थितियों ने सर्राफा बाजार की धारणा को प्रभावित किया।


​मुनाफावसूली : जनवरी और फरवरी में सोने के रिकॉर्ड ₹1.80 लाख (ऑल-टाइम हाई) तक पहुंचने के बाद, मार्च में बड़े निवेशकों ने मुनाफावसूली (Profit Booking) की, जिससे कीमतों पर दबाव बना।


​प्रमुख शहरों का ताजा हाल (17 मार्च 2026)


​मंगलवार के कारोबार में देश के महानगरों में कीमतें कुछ इस प्रकार रहीं:
​दिल्ली: 24K सोना ₹1,58,770; चांदी ₹2,75,000
​मुंबई: 24K सोना ₹1,58,620; चांदी ₹2,75,000
​चेन्नई: 24K सोना ₹1,59,820; चांदी ₹2,80,000


​इंदौर/जयपुर: स्थानीय मांग के कारण यहां सोना ₹1,58,600 से ₹1,58,700 के बीच रहा।
​एक्सपर्ट की राय: क्या अभी खरीदारी का सही समय है?


​बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि कीमतों में आई यह गिरावट उन लोगों के लिए एक अच्छा अवसर हो सकती है जो लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं या शादी-ब्याह के लिए खरीदारी की योजना बना रहे हैं। हालांकि, वैश्विक अस्थिरता को देखते हुए बाजार में अभी और उतार-चढ़ाव आने की संभावना बनी हुई है ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *