chief minister nitish kumar inaugurating schemes

पटना : बिहार में मुख्यमंत्री नितीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत लगातार विभिन्न जिलों का भ्रमण कर रहे हैं . इसी क्रम में उन्होंने मंगलवार को भागलपुर एवं बांका जिले में कई योजनाओं का उद्घाटन किया . उन्होंने सोशल प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है कि समृद्ध बिहार के निर्माण के संकल्प के साथ चल रही समृद्धि यात्रा के तहत भागलपुर एवं बांका जिले में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की.

भागलपुर में 271 करोड़ रु॰ की 56 योजनाओं का शिलान्यास तथा 171 करोड़ रु॰ की 88 योजनाओं का उद्घाटन किया. जिले में भ्रमण के दौरान भागलपुर-बॉसी रेलवे लाइन आर॰ओ॰बी॰ के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. जगदीशपुर प्रखंड के बैजानी पंचायत में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर तथा पंचायत सरकार भवन का भी निरीक्षण किया.

Advertisement

वहीं बांका में 591 करोड़ रु॰ की 219 योजनाओं का शिलान्यास तथा 118 करोड़ रु॰ की 278 योजनाओं का उद्घाटन किया. जिले में भ्रमण के दौरान नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कटोरिया का लोकार्पण तथा विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया.

इसके अतिरिक्त दोनों जिलों में समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाएं समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से पूरी हों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसे सुनिश्चित किया जाए. साथ ही दोनों जिलों में जन-संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ तथा लोगों को संबोधित भी किया.

Advertisement

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *