बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त व अन्य, इनसेट में निरीक्षण करते तस्वीर
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त व अन्य, इनसेट में निरीक्षण करते तस्वीर

राजमहल ,साहिबगंज : उप विकास आयुक्त, साहिबगंज सतीश चंद्रा ने बुधवार को राजमहल प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास और जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी। दौरे के क्रम में उन्होंने पूर्वी जामनगर पंचायत में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा संचालित ‘जल जीवन मिशन’ के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के विभिन्न लाभुकों से मुलाकात कर निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश, 3 रोजगार सेवकों को फटकार

​स्थलीय निरीक्षण के बाद डीडीसी ने प्रखंड कार्यालय सभागार में पंचायतवार आवास योजना और वीबी-जीआरएएमजी (VBGRAMG) से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान प्राणपुर, तेतुलिया और सैदपुर पंचायत में मजदूरों की भागीदारी (लेबर एंगेजमेंट) बेहद कम पाए जाने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। डीडीसी ने तीनों पंचायतों के रोजगार सेवकों को कड़ी फटकार लगाते हुए सभी कर्मियों को कार्यों में तत्काल तेजी लाने की सख्त हिदायत दी।

इसके अलावा, उन्होंने मनरेगा व संबंधित योजनाओं के तहत ई-केवाईसी (e-KYC), मजदूरों के लंबित मजदूरी भुगतान और सामग्री मद के बकाये भुगतान में तेजी लाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का आदेश दिया।

आवास निर्माण में सुस्ती पर योजनाबद्ध कार्य का अल्टीमेटम

आवास योजना की समीक्षा के दौरान घाटजमनी, पश्चिम नारायणपुर, गुणिहारी और तेतुलिया पंचायतों में आवास पूर्णता की गति काफी धीमी पाई गई। इस पर नाराजगी जताते हुए उप विकास आयुक्त ने आवास प्रभारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि ठोस कार्ययोजना तैयार कर अधूरे आवासों को समयसीमा के भीतर पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस समीक्षा बैठक में कार्यपालक अभियंता शशि सिंह, आवास के जिला समन्वयक सुमित चौबे, बीपीओ श्वेता, गगन बापू, सहायक अभियंता विकास कुमार, आवास एसीओ रविकांत रवि, मो. एहसानुल जमील, कुलदीप कुमार, दीपनारायण मंडल, बिनोद मंडल, भैया बेसरा सहित सभी जनसेवक, ग्राम रोजगार सेवक और बीएफटी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : राजमहल में अवैध MDMA ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार, डिजिटल तराजू और पैकेजिंग सामग्री बरामद

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *