दुर्घटनाग्रस्त बाइक
दुर्घटनाग्रस्त बाइक
|

बरहरवा (साहिबगंज) : बरहरवा क्षेत्र के दिग्घी के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा एक जुगाड़ वाहन (भुटभुटिया) और मोटरसाइकिल के बीच हुई भिड़ंत के कारण हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। घायल युवक का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज जारी है।

हादसे का शिकार हुए युवकों की पहचान करीम खान (20 वर्ष), धोबी पोखर, बरहरवा।
और कलीम शेख (25 वर्ष), उत्तर प्रदेश। (बताया जा रहा है कि कलीम एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बरहरवा आया था)।

घायल नईम शेख (21 वर्ष), निवासी: ग्राम कहारपाड़ा का रहने वाला है । इधर देर शाम जानकारी मिली कि घायल युवक ने भी दम तोड़ दिया है ।

शादी की खुशियां मातम में बदली
हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। विशेष रूप से कलीम शेख की मौत ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है। जो उत्तर प्रदेश से यहां एक वैवाहिक कार्यक्रम में खुशियां बांटने आया था। लेकिन सड़क हादसे ने उसकी जिंदगी छीन ली।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय बरहरवा और रांगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में इस घटना के बाद से शोक की लहर है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *