Kidnapping Case rajmahal Sahibganj
|

राजमहल (साहिबगंज): राजमहल थाना क्षेत्र के एक पिता ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री के अपहरण (Kidnapping) को लेकर स्थानीय थाने में पाँच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए छानबीन में जुट गई है।​

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना ईद के दिन की है। पीड़ित पिता ने राजमहल थाना में दी गई अपनी शिकायत में बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी सुबह करीब 9:00 बजे मनसिंहा मोड़ स्थित मेला देखने गई थी। इसी दौरान राजमहल थाना क्षेत्र के ही तैमूर टोला निवासी रमजान शेख ने उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपनी बाइक पर बैठा लिया और कहीं अज्ञात स्थान पर ले गया।

​काफी देर तक जब किशोरी घर वापस नहीं लौटी, तो उसकी छोटी बहन ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही जब लड़की के पिता और अन्य परिजन आरोपी रमजान शेख के घर पहुँचे, तो वहाँ मौजूद आरोपी के पिता व अन्य ने सहयोग करने के बजाय गाली-गलौज शुरू कर दी।​

पीड़ित पिता का आरोप है कि इन लोगों ने न केवल बेटी के बारे में जानकारी देने से इनकार किया, बल्कि उनके साथ मारपीट करने की धमकी भी दी।​​

मामले को लेकर राजमहल थाना में कांड संख्या 86/26 के तहत पाँचों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थाना पुलिस ने बताया कि किशोरी की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी और छानबीन शुरू कर दी गई है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *