उधवा : पियारपुर बाजार में शुक्रवार को पॉपुलर क्लब पियारपुर की ओर से पिंग पोंग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला हुआ। जानकारी के अनुसार क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य एखलाकुर रहमान एवं जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि अली कमीशन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस दौरान केंद्रीय समिति सदस्य एखलाकुर रहमान ने संबोधित करते हुए कहा कि क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन से आपस में प्रेम बढ़ता है। लोगों को खेलकूद के प्रति आगे आना चाहिए। जो अच्छे खिलाड़ी होते है उसे पूरे देशभर में सम्मान मिलता है।
पिंग पोंग क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। जिसमें उधवा टीम तथा बालुगांव टीम के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। उधवा की टीम विजेता एवं बालुगांव की टीम उप विजेता बनी।
वहीं पॉपुलर क्लब पियारपुर की ओर से विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। मौके पर हफीजुर रहमान,टिपू सुल्तान,रज्जाक शेख,नाईम शेख,माबुद शेख,सेनाउल शेख,समद शेख,इंजामुल शेख,अजमाउल शेख सहित अन्य मौजूद थे।