राजमहल : चैत्र नवरात्र एवं महानवमी के मौके पर शुक्रवार को चैती दुर्गा मंदिर नील कोठी, मंगलहाट चौक स्थित दुर्गा मंदिर तथा मोकिमपुर पंचायत के चंडीपुर गांव स्थित मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी । चैती दुर्गा पूजा समिति नील कोठी, मंगलहाट एवं चंडीपुर द्वारा प्रत्येक वर्ष भव्य आयोजन किया जाता है।
शुक्रवार को पूरे विधि विधान के साथ मां सिद्धिदात्री की पूजा की गई। पूजा अर्चना को लेकर मंडप में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ दिनभर लगी रही। श्रद्धालु दर्शन व पूजन करने के लिए दिन भर मंदिर पहुंचते रहे। शहर के मध्य में नीलकोठी स्थित माता चैती दुर्गा मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई।
इधर रामनवमी महोत्सव को लेकर बजरंगबली के सभी मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने अहले सुबह गंगा स्नान कर मंदिरों में पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण किया। विभिन्न गांव में अखाड़ा जुलुश भी निकाला गया।
वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभिन्न चौक चौराहों में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी । एसडीओ सदानंद महतो व एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी लगातार नजर बनाये हुए थे ।
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। साहिबगंज जिले के ग्रामीण इलाकों की जमीनी खबरों को निष्पक्षता के साथ मुख्यधारा तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता रही है। एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और संपादक के रूप में, मेरा उद्देश्य खबरों की प्रमाणिकता बनाए रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनना है।
झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा- 2025 के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर समाहरणालय सभागार साहिबगंज में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी हेमंत सती एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
साहिबगंज : खेल एवं युवा मामले मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली के निर्देशानुसार, साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के संयुक्त तत्वावधान में साहेबगंज में ‘अस्मिता खेलो इंडिया साइक्लिंग सिटी लीग’ का शानदार आयोजन किया गया। झारखंड साइक्लिंग एसोसिएशन (रांची) के मार्गदर्शन और साहेबगंज जिला साइक्लिंग संघ की मेजबानी में आयोजित इस…
साहिबगंज: जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने और गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को राहत दिलाने की दिशा में एक अहम पहल हुई है। राजमहल विधायक मोहम्मद ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने झारखंड विधानसभा के सदन की कार्रवाई के दौरान तारांकित प्रश्न के माध्यम से जिले में प्लाज्मा थेरेपी और इससे जुड़ी उपचार व्यवस्था…
साहिबगंज : नगर पालिका आम निर्वाचन -2026 के तहत 27 फरवरी को सम्पन्न हुए मतगणना के उपरांत नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी(न0प0)-सह-उपायुक्त हेमंत सती द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सिद्धो-कान्हो सभागार, साहिबगंज में आयोजित कार्यक्रम में साहिबगंज नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों को शपथ…
राजमहल : मॉडल कॉलेज राजमहल की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई-1 और इकाई-2 के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को गोद लिए गए गांवों में व्यापक ग्राम सर्वेक्षण कार्यक्रम चलाया गया। इस अभियान के तहत स्वयंसेवियों ने सालबनी और भोटोटोला गांव के घर-घर जाकर ग्रामीणों की स्थिति और स्थानीय…