सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त , एसपी व अन्य
|

साहिबगंज : सिद्धो कान्हु स्टेडियम में मंगलवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह मैच जिला प्रशासन इलेवन एवं पुलिस प्रशासन इलेवन के बीच खेला गया। मैच अत्यंत रोमांचक रहा और अंतिम गेंद तक चला। जिसमें जिला प्रशासन इलेवन ने 10 रनों से जीत दर्ज की।

मैच के प्रथम पारी में जिला प्रशासन इलेवन ने निर्धारित 20 ओवरों में 242/8 रन बनाए। टीम की ओर से उपायुक्त हेमंत सती ने 40 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए पुलिस प्रशासन इलेवन ने पूरा संघर्ष किया । परंतु सभी विकेट खोकर 232 रन ही बना सकी । जो 10 रनों से उपविजेता रही।

इस आयोजन के माध्यम से खेल के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति आमजनों को जागरूक किया गया। मैच के दौरान उपस्थित दर्शकों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई।

उपायुक्त हेमंत सती ने संबोधित करते हुए कहा कि सड़क पर थोड़ी-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। इसलिए सभी नागरिकों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचाना है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाएं। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। साथ ही ड्रिंक एंड ड्राइव, ओवरस्पीडिंग एवं हिट एंड रन जैसी घटनाओं से बचें। उन्होंने गुड सेमेरिटन (Good Samaritan) कानून की भी जानकारी दी।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल साहिबगंज अजय कुमार एवं बोदी सिन्हा को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सराहनीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी खिलाड़ियों एवं उपस्थित नागरिकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई तथा सुरक्षित जीवन के लिए यातायात नियमों के पालन का संकल्प लिया गया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *