उधवा में जुलुस के दौरान मौजूद पदाधिकारी
उधवा में जुलुस के दौरान मौजूद पदाधिकारी

उधवा : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को रामनवमी का त्यौहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया । रामनवमी के मौके पर विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना मांगी। लोगों ने अपने-अपने घरों में पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण किया।

वहीं रामनवमी के पावन पर्व पर उधवा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भव्य अखाड़ा जुलूस निकाला गया। जुलूस में सैकड़ों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के उधवा,राधानगर,फुदकीपुर,कटहलबाड़ी, बेगमगंज,सुतियारपाड़ा,अमानत दियारा,सरफराजगंज सहित विभिन्न क्षेत्रों से अखाड़ा कमिटियों ने जुलूस निकाला।

सभी जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए मुख्य सड़कों पर एकत्रित हुए। जहां लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। जुलूस में शामिल युवाओं और कलाकारों ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों के साथ शानदार और हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किए। जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। गाजे बाजे और भक्तिमय गीतों की धुन पर झूमते लोग भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। लोगों ने बताया कि रामनवमी का यह पर्व उनके लिए विशेष महत्व रखता है।

यह न केवल भगवान श्रीराम के प्रति उनकी अटूट आस्था का प्रतीक है,बल्कि वर्षों से चली आ रही परंपरा का भी हिस्सा है। जिसमें वे हर साल बढ़-चढ़कर भाग लेते है। विधि व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद थे।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी,राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्र में निगरानी करते रहे। जुलूस मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *