असम में चुनावी सभा के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
असम में चुनावी सभा के दौरान हेमंत सोरेन

राजमहल :
झारखंड मुक्ति मोर्चा असम चुनाव में पूरी दमखम के साथ चुनावी मैदान में है। अपने प्रत्याशी के पक्ष में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पार्टी के स्टार प्रचारक , पार्टी पदाधिकारी, मंत्री, सांसद व विधायक चुनावी प्रचार में जुटे हैं। असम के मजबत विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चुनावी सभा हुई।

मुख्यमंत्री के साथ सभी स्टार प्रचारक अभिषेक प्रसाद , राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा , राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा व विधायक भूषण तिर्की मौजूद थे।

राजमहल विधायक सह स्टार प्रचारक एमटी राजा ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य एवं देश में नफ़रत की राजनीति करने वाले पार्टी झारखंड के बाद असम चुनाव में झामुमो पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के एकजुटता संदेश से घबरा गए हैं ।

झारखंड के चुनाव के समय असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वर्मा ने बड़े बड़े भाषण दिए थे। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। यहां के गांव विकास से कोसों दूर है ।जनता हक और अधिकार की लड़ाई लड़ रही है । असम के मुख्यमंत्री व उनके राजनीतिक पार्टी सिर्फ समाज में नफरत फ़ैलाने की राजनीति करती है।

आज असम की धरती पर प्यार और एकजुटता के साथ भाईचारे का सौहार्द स्थापित करने का कार्य झामुमो के केन्द्रीय अध्यक्ष सह झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कर रहे हैं। उनका एक ही संदेश है।

झारखंड के तरह भाईचारे व एकजुटता से असम का विकास संभव है। जनता पूरी तरह झामुमो को समर्थन दे रही है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *