साहिबगंज : खेल एवं युवा मामले भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 25 मार्च से 03 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ जगदलपुर में आयोजित हो रहे प्रथम खेलो इंडिया जनजातिय (ट्राइवल) गेम्स, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में जिले में खेल विभाग द्वारा संचालित आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु एथलीट एमानुएल किस्कू ने 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में रजत पदक जीत कर इतिहास रच दिया।
कोच योगेश यादव के प्रशिक्षण में 15 वर्षीय एमानुएल किस्कू के द्वारा सीनियर पुरुष वर्ग में खेलो इंडिया एथलेटिक्स में जीता गया पहला पदक है। वहीं 110 मीटर हर्डल्स में चौथे स्थान पर रहे।
इस उपलब्धि पर उपायुक्त हेमंत सती, उपविकास आयुक्त सतीश चंद्रा,आई.टी.डी. ए. निदेशक संजय कुमार,अपर समाहर्ता गौतम भगत,जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गा नंद झा,जिला खेल पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष समेत जिले के खेल प्रेमियों ने बधाई दी।
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। साहिबगंज जिले के ग्रामीण इलाकों की जमीनी खबरों को निष्पक्षता के साथ मुख्यधारा तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता रही है। एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और संपादक के रूप में, मेरा उद्देश्य खबरों की प्रमाणिकता बनाए रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनना है।
साहिबगंज: विश्व जनसंख्या दिवस के विशेष अवसर पर शनिवार को जिला स्वास्थ्य समिति, साहिबगंज द्वारा ‘जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा-2026’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। स्थानीय सदर अस्पताल में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान साहिबगंज के उप विकास आयुक्त (DDC) सतीश चंद्रा एवं सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रामदेव पासवान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित…
राजमहल के जामनगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक दिवसीय प्रशिक्षण महा अभियान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं को पार्टी के मूल मंत्र दिए गए।
राजमहल: खाद्य सुरक्षा (फूड सेफ्टी) विभाग की टीम ने राजमहल शहर के विभिन्न प्रमुख बाजारों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर नियम उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से हड़कंप मचने के बाद कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फूड सेफ्टी ऑफिसर आशीष कुमार…
पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। रेलवे द्वारा किऊल – मालदा टाउन – किऊल अनरिजर्व्ड स्पेशल (MEMU) ट्रेन का अब तीनपहाड़ स्टेशन पर भी ठहराव (Stoppage) सुनिश्चित किया गया है।
साहिबगंज : खेल एवं युवा मामले मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली के निर्देशानुसार, साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के संयुक्त तत्वावधान में साहेबगंज में ‘अस्मिता खेलो इंडिया साइक्लिंग सिटी लीग’ का शानदार आयोजन किया गया। झारखंड साइक्लिंग एसोसिएशन (रांची) के मार्गदर्शन और साहेबगंज जिला साइक्लिंग संघ की मेजबानी में आयोजित इस…