दुर्गा पूजा को लेकर तीनपहाड़ पुलिस अलर्ट: पूजा पंडालों का लिया जायजा, किया गया भौतिक सत्यापन
तीनपहाड़ (साहिबगंज): आगामी दुर्गा पूजा त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से तीनपहाड़ थाना पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। इसी कड़ी में स्थानीय थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम द्वारा तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पूजा पंडालों का सघन निरीक्षण किया गया।…

