साहिबगंज: हर्षोल्लास के साथ मना 43वां जिला स्थापना महोत्सव, विभूतियों और मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान
साहिबगंज। स्थानीय प्रयागराज सभागार भवन (प्रोविडेंस विद्यालय के समीप) में 43वां साहिबगंज जिला स्थापना महोत्सव 2026 का मुख्य कार्यक्रम अत्यंत गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ के कुलाधिपति सह महोत्सव के संरक्षक डॉ. रामजन्म मिश्र, सेंट जेवियर्स विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल फादर दीपक बेसरा, गलवान शहीद के…
