साहेबगंज में निर्यात संवर्द्धन और GeM पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन, स्थानीय उत्पादों के निर्यात पर दिया गया ज़ोर
साहेबगंज: भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय, शाखा एमएसएमई-विकास कार्यालय, धनबाद द्वारा साहेबगंज के ‘सिदो कान्हु ऑडिटोरियम’ में ‘खरीद एवं विपणन सहायता योजना’ (PMS Scheme) के तहत एक दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय MSME इकाइयों को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय बाजार की बारीकियों, निर्यात प्रक्रिया, दस्तावेजीकरण,…

