राजमहल नगर पंचायत की बड़ी कार्रवाई: सिंगल यूज़ प्लास्टिक ज़ब्त, अवैध जल कनेक्शन काटा
राजमहल: विभागीय निर्देशों के आलोक में नगर पंचायत राजमहल द्वारा गुरुवार को सिंगल यूज़ प्लास्टिक (SUP) और अवैध जल कनेक्शनों के खिलाफ एक विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस औचक कार्रवाई से नगर क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यवसायियों और अवैध रूप से जल का उपयोग करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया।…
