कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं

राजमहल (साहिबगंज): नवरात्रि के पावन अवसर पर कलश स्थापना और पहली पूजा के शुभ अवसर पर राजमहल के मनोरमा भवन परिसर में ‘नवसृजन समूह’ के तत्वावधान में भव्य गरबा रास संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महिला थाना प्रभारी करुणा कुमारी, नवसृजन समूह की संचालिका एकता कुमारी, सुमन अग्रवाल और पापरी अरविंद साहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस शानदार कार्यक्रम का संचालन अमृता मैडम द्वारा किया गया।

udghatan rjl

भारतीय संस्कृति को मिल रहा बढ़ावा: करुणा कुमारी

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि करुणा कुमारी ने संबोधित करते हुए कहा कि राजमहल में इस तरह के आयोजनों से निश्चित रूप से हमारी भारतीय संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। छोटी-छोटी बच्चियों और युवतियों की मनमोहक प्रस्तुतियां देखकर यह स्पष्ट होता है कि राजमहल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें एक बेहतर मंच प्रदान करने की आवश्यकता है और नवसृजन समूह लगातार इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है।

Advertisement

सामाजिक पहल और रचनात्मक कलाओं को प्रोत्साहन

समूह की संचालिका एकता राय ने अपने संबोधन में कहा कि नवसृजन समूह एक ऐसी सामाजिक पहल है जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को एकजुट करना है। इस समूह का गठन विशेष रूप से हमारी संस्कृति और रचनात्मक कलाओं को बढ़ावा देने के लिए किया गया है, और आने वाले समय में समूह द्वारा और भी कई बेहतरीन कार्यक्रमों का आयोजन करने की योजना है।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और आकर्षक स्टॉल रहे आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम की शुरुआत ‘स्वीकृति साहा डांस एकेडमी’ की संचालिका स्वीकृति साहा और उनके ग्रुप द्वारा मां दुर्गा के भक्ति गीतों पर प्रस्तुत किए गए शानदार डांडिया डांस से हुई। इसके बाद गरबा रास के दौरान छोटी-छोटी बच्चियों और युवतियों ने अपनी ऊर्जावान प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।

इस आयोजन के दौरान विभिन्न प्रकार के स्टॉल भी लगाए गए थे, जिनमें पूजा साहा का फूड स्टॉल, नेहा, तनुश्री एवं नवसृजन समूह का क्राफ्ट स्टॉल और ममता राय का ब्यूटी प्रोडक्ट स्टॉल प्रमुख आकर्षण रहे।

इनकी रही सक्रिय सहभागिता: इस सफल आयोजन में समूह की सदस्य एकता राय, सुमन अग्रवाल, ज्योति कुमारी, पापड़ी अरविंद साहा, रौनक कुमार यादव, कामना कुमारी, छोटी, टीना, फलक आनंद सहित अन्य सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: साहेबगंज में जिला विधिक सेवा प्राधिकार का विशेष जागरूकता अभियान, मानसिक स्वास्थ्य को बताया बेहद जरूरी

Advertisement

Similar Posts

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *