तीनपहाड़ के पड़रिया में बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

सीसीटीवी का डीवीआर ले गया चोर,जाँच में जुटी पुलिस

तीनपहाड़
थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव के एक बंद पड़े घर का ताला काट कर अज्ञात चोरों द्वारा एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है । मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।आवेदन में पीड़ित रणधीर सिंह ने बताया कि वे बिहार के भागलपुर जिले का रहने वाला है,वर्तमान में तीनपहाड़ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य के साथ साथ अपने बहनोई (मनोज कुमार सिंह) जो कई वर्षों से रांची में रहते हैं और उनका पड़रिया में मां भागेश्वरी ऑयल पेट्रोल पंप है जिसका  हिसाब किताब और घर की जिम्मेदारी उन पर ही है।

इसी बीच रविवार को पीड़ित घर को बंद कर अपने बच्चों छोड़ने के लिए बाहर गए हुए थे।लेकिन इधर मौका देख चोरों ने घर के कमरों में लगे तालों को तोड़कर नकदी चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।आवेदन में पीड़ित ने बताया कि घर के अंदर रखे दोनों अलमीरा को तोड़ लगभग डेढ़ लाख रुपए की नगद राशि और लगभग डेढ़ लाख रुपए के सोने चांदी के गहने सहित कई जरूरी कागजात पर भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया है ।

साथ ही चोरों ने जाते जाते घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी साथ ले गया। ताकि पुलिस को कोई सबूत न मिले।वही बताते चले कि बीते 10 मार्च को थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक से कुछ दूर आगे एक ऑनलाइन डिलीवरी कार्यालय और बजाज शोरूम में भी चोरी हुई थी जिसका खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। पुलिस चोरों को पकड़ने के लिए छानबीन कर ही रही थी।

कि फिर से रविवार की रात्रि दोबारा चोरों ने एक बंद घर का ताला काट कर एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया ।वही घटना की सूचना मिलते ही राजमहल पुलिस निरक्षक राजीव कुमार रंजन और तीनपहाड़ थाना के एएसआई ललन रजवार दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे। जहां उन्होंने हर कमरे और पूरे घर की बारीकी से तलाशी लेते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की जानकारी ली। पुलिस मामले की सभी पहलुओं पर बारीकी से जाँच में जुटी है ।

Leave a Comment