rajmahal-ploice-flag-march-eid-ramnavmi
फ्लैग मार्च के दौरान एस डी ओ व एस डी पी ओ

राजमहल (साहिबगंज) : आगामी ईद और रामनवमी के त्यौहारों को देखते हुए राजमहल अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। गुरुवार को SDO सदानंद महतो और SDPO विमलेश कुमार त्रिपाठी के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालकर आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया.

शांति और सौहार्द का संदेश देने के लिए निकाला गया यह फ्लैग मार्च राजमहल के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील और प्रमुख क्षेत्रों से होकर गुजरा. इस दौरान शहरी क्षेत्र के नया बाजार मोड़, शरण पार्क, गांधी चौक, स्वामी विवेकानंद चौक , तीनपहाड़ मोड़, फुलवरिया चौक सहित ग्रामीण क्षेत्र के लखीपुर , मनसिंहा , जामनगर ,मंगलहाट आदि क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया.


प्रशासन की सख्त चेतावनी: ‘असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर’


मीडिया से बात करते हुए एसडीओ सदानंद महतो ने कहा कि इस मार्च का मुख्य उद्देश्य लोगों के मन से भय को दूर करना है ताकि सभी नागरिक भयमुक्त वातावरण में अपने त्यौहार मना सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्सव के दौरान खलल डालने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।


वहीं, एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील किया कि वे आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।


फ्लैग मार्च में राजमहल प्रभाग के पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन, प्रभारी थाना प्रभारी ओम प्रकाश चौहान सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *