jail03 15 2026 e1773599302310

साहिबगंज : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार – झालसा, रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहेबगंज अखिल कुमार के मार्गदर्शन में मंडल कारा, साहेबगंज में जेल अदालत, विधिक जागरूकता सह स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विश्वनाथ भगत, लीगल डिफेंस काउंसिल की उपस्थिति रही। साथ ही मंडल कारा प्रशासन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान बंदियों के मामलों की सुनवाई हेतु जेल अदालत का संचालन किया गया, वहीं बंदियों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, जमानत प्रक्रिया एवं अन्य कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त बंदियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श और दवा प्रदान किया गया।

अधिकारियों ने बंदियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए न्याय तक सुलभ पहुंच सुनिश्चित करने पर बल दिया। इस पहल को बंदियों के कल्याण एवं न्यायिक प्रक्रिया को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *