बरहरवा (साहिबगंज): झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहरवा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने बरहरवा के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) नंदन कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार राशन डीलर असोसिएशन बरहरवा के अध्यक्ष आलमगीर आलम के शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है .
कार्यालय से हुई गिरफ्तारी
मिली जानकारी के अनुसार, एसीबी की टीम ने बरहरवा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में जाल बिछाया था। जैसे ही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, पहले से घात लगाए बैठी टीम ने उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद अधिकारी को जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए एसीबी की टीम अपने साथ ले गई है।
पूछताछ जारी
फिलहाल एसीबी की टीम नंदन कुमार को अपने साथ लेकर रवाना हो गई है, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद से प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया है।
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। साहिबगंज जिले के ग्रामीण इलाकों की जमीनी खबरों को निष्पक्षता के साथ मुख्यधारा तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता रही है। एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और संपादक के रूप में, मेरा उद्देश्य खबरों की प्रमाणिकता बनाए रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनना है।
साहिबगंज:साहिबगंज जिला के 43वें स्थापना दिवस के अवसर पर दो दिवसीय ‘साहिबगंज जिला स्थापना महोत्सव’ का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिन “राष्ट्र निर्माता का माल्यार्पण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस वर्ष स्थापना दिवस की आधिकारिक थीम “साहिबगंज के लिए चलना…
राजमहल (साहिबगंज): थाना क्षेत्र अंतर्गत उधवा-राजमहल मुख्य मार्ग पर जामनगर के समीप मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार हाइवा और टोटो के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में टोटो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत चार अन्य लोग गंभीर रूप…
साहिबगंज : शिक्षा केंद्र, साहिबगंज में विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं तार्किक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “छात्रों/बच्चों के लिए इंटरनेट : वरदान या अभिशाप” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के निदेशक अनिकेत कुमार थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मॉडल कॉलेज राजमहल, साहिबगंज के प्राचार्य डॉ. रणजीत…
सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद उत्पन्न हुए जनाक्रोश को पुलिस ने सूझबूझ से शांत करा दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
राजमहल (साहिबगंज): अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान को नमन करने के लिए सोमवार को राजमहल की सड़कें देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आईं। शहीद भगत सिंह डिफेंस युवा क्लब (चरवाहा मैदान) द्वारा शहीद दिवस के मौके पर आयोजित इस विशाल तिरंगा यात्रा ने पूरे क्षेत्र में जोश भर दिया। नया…