बरहरवा (साहिबगंज): झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहरवा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने बरहरवा के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) नंदन कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार राशन डीलर असोसिएशन बरहरवा के अध्यक्ष आलमगीर आलम के शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है .
कार्यालय से हुई गिरफ्तारी
मिली जानकारी के अनुसार, एसीबी की टीम ने बरहरवा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में जाल बिछाया था। जैसे ही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, पहले से घात लगाए बैठी टीम ने उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद अधिकारी को जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए एसीबी की टीम अपने साथ ले गई है।
पूछताछ जारी
फिलहाल एसीबी की टीम नंदन कुमार को अपने साथ लेकर रवाना हो गई है, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद से प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया है।
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। साहिबगंज जिले के ग्रामीण इलाकों की जमीनी खबरों को निष्पक्षता के साथ मुख्यधारा तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता रही है। एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और संपादक के रूप में, मेरा उद्देश्य खबरों की प्रमाणिकता बनाए रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनना है।
साहिबगंज / बरहेट: पवित्र श्रावण मास के पावन अवसर पर बरहेट प्रखंड स्थित प्रसिद्ध आस्था केंद्र शिवगादी धाम में आयोजित होने वाले श्रावणी मेले को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।…
बरहेट (साहिबगंज): झारखंड आंदोलन के पुरोधा और राज्य के निर्माता ‘दिशोम गुरु’ स्व. शिबू सोरेन की आगामी 4 अगस्त को आयोजित होने वाली पहली पुण्यतिथि को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को जिला कमेटी के निर्देशानुसार बरहेट स्थित प्रखंड झामुमो कार्यालय…
साहिबगंज: युवाओं को नशे के गंभीर दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने और नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी तय करने के उद्देश्य से आयोजित राज्य स्तरीय ‘नशा मुक्त युवा भारत’ रील प्रतियोगिता में साहिबगंज कॉलेज के छात्र रितेश रंजन ने बाजी मारी है। राजनीति विज्ञान के पीजी सेमेस्टर-4 के छात्र रितेश ने प्रतियोगिता में…
प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को रामनवमी का त्यौहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया । रामनवमी के मौके पर विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना मांगी। लोगों ने अपने-अपने घरों में पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण किया
राजमहल (साहिबगंज): थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत स्थित डेड़गामा गांव के पास नेशनल हाईवे (NH-33) पर मंगलवार की शाम बेखौफ नकाबपोश अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी के साथ लूटपाट की बड़ी घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने व्यवसायी को घायल कर करीब आधा किलो चांदी, दो भरी सोना और 80 हजार रुपये नकद लूट लिए