chaiti-durga-puja-rajmahal-kalashyatra.webp
कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु

राजमहल (साहिबगंज) : चैत्र नवरात्र और हिंदू नववर्ष के मौके पर गुरुवार को राजमहल शहर में भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। वार्ड नंबर-2 स्थित सार्वजनिक चैती दुर्गा पूजा समिति द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया. जिसमें 501 कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर नगर भ्रमण किया।


यह यात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज लिए ‘जय श्री राम’ और ‘जय मां अंबे’ के जयकारे लगा रहे थे। यह यात्रा शहर के महाजन टोली , कासिम बाजार ,विवेकानंद चौक ,बालू प्लॉट गांधी चौक , मुख्य बाजार ,मलखा बाबा थान, शरण पार्क और नया बाजार मोड़ आदि क्षेत्र का भ्रमण किया .

नगर भ्रमण के पश्चात यात्रा कालीघाट पहुंची, जहां पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरा गया और पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर विधि-विधान से संपन्न हुई।


इस शोभा यात्रा की सबसे खास बात सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों द्वारा प्रस्तुत की गई जीवंत झांकियां रहीं। रथ पर सवार छात्र भगवान राम, लक्ष्मण, बजरंगबली, मां दुर्गा और महिषासुर के रूप में बेहद आकर्षक लग रहे थे। इसके साथ ही छात्रों ने नगरवासियों को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।


कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष नीरज घोष , निखिल दत्ता, देव कुमार दत्ता, मृणाल कांति साहा, इंद्रदेव राय, भूदेव कुमार, मधु मंडल, अरुण साहा, अनीता बसाक, मुकेश दास, सूरज यादव और कन्हाई घोष सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *