राजमहल: हिंदू बनकर युवती से रचाई शादी, फिर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; आरोपी शाहिद अनवर गिरफ्तार

​राजमहल (साहिबगंज) :
झारखंड के साहिबगंज जिले अंतर्गत राजमहल थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक पर पहचान छिपाकर हिंदू युवती से प्रेम विवाह करने और बाद में धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शाहिद अनवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


​धोखे से मंदिर में की शादी


पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, राधानगर थाना क्षेत्र के पहाड़ गांव निवासी शाहिद अनवर (पिता: जैनुल शेख) ने खुद को हिंदू बताकर युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया। आरोपी ने हिंदू रीति-रिवाज के साथ मंदिर में शादी की। पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही शाहिद ने अपनी असली पहचान उजागर कर दी और उस पर मौलवी के सामने धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा।


​प्रतिबंधित मांस और बुर्के का दबाव


युवती ने गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत में बताया कि आरोपी और उसके परिवार वाले उसे प्रतिबंधित मांस खाने, बुर्का पहनने, नमाज पढ़ने और रोजा रखने के लिए मजबूर करने लगे। विरोध करने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।


​घर में घुसकर मारपीट और धमकी


शिकायत के मुताबिक, 16 मार्च 2026 को पीड़िता किसी तरह अपने मायके पहुंची। अगले दिन 17 मार्च की शाम आरोपी शाहिद उसके घर जा धमका और पीड़िता व उसकी मां के साथ धक्का-मुक्की की। आरोपी युवती को जबरन ले जाने की कोशिश कर रहा था और इनकार करने पर जान से मारने की धमकी दी।


​पुलिस की कार्रवाई


राजमहल थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कांड संख्या 83/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी शाहिद अनवर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Leave a Comment