उपयुक्त हेमंत सती, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह स्वयं न्यायालय परिसर पहुंचे और कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजय कुमार उपाध्याय से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली
साहिबगंज कोर्ट परिसर में अधिवाक्ताओ से बातचीत करते एसपी
|

साहिबगंज/राजमहल: झारखंड के साहिबगंज जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ गुरुवार को साहिबगंज जिला व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है । इसके बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल ‘हाई अलर्ट’ पर कर दिया गया है।

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। जिला पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।​

साहिबगंज कोर्ट : उपायुक्त और एसपी ने संभाली कमान​

साहिबगंज व्यवहार न्यायालय में सुबह करीब 11:30 बजे धमकी की खबर मिलते ही न्यायिक पदाधिकारी और अधिवक्ता एहतियातन कोर्ट भवन से बाहर निकल आए। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त हेमंत सती और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे।

उन्होंने कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजय कुमार उपाध्याय से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया। DSP विजय कुशवाहा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर सघन तलाशी अभियान चलाया।

वहीं राजमहल न्यायालय परिसर में भी SDO सदानंद महतो और SDPO विमलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जाँच हुई ।

​साहिबगंज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है । आधुनिक उपकरणों के साथ चप्पे-चप्पे की तलाशी ली है। हालांकि, शुरुआती जांच में कोई विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है। मामले को लेकर साहिबगंज के जिरवाबाड़ी थाना में कांड दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

जांच और सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सघन तलाशी : न्यायालय परिसरों में आने-जाने वाले हर व्यक्ति की बारीकी से जांच की जा रही है। बिना वैध पहचान पत्र के प्रवेश वर्जित कर दिया गया है।

​तकनीकी टीम सक्रिय : धमकी के बाद इसका पता लगाने के लिए पुलिस की तकनीकी सेल और साइबर टीमें जुटी हुई हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *