राजमहल : चैत्र नवरात्र एवं महानवमी के मौके पर शुक्रवार को चैती दुर्गा मंदिर नील कोठी, मंगलहाट चौक स्थित दुर्गा मंदिर तथा मोकिमपुर पंचायत के चंडीपुर गांव स्थित मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी । चैती दुर्गा पूजा समिति नील कोठी, मंगलहाट एवं चंडीपुर द्वारा प्रत्येक वर्ष भव्य आयोजन किया जाता है।
शुक्रवार को पूरे विधि विधान के साथ मां सिद्धिदात्री की पूजा की गई। पूजा अर्चना को लेकर मंडप में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ दिनभर लगी रही। श्रद्धालु दर्शन व पूजन करने के लिए दिन भर मंदिर पहुंचते रहे। शहर के मध्य में नीलकोठी स्थित माता चैती दुर्गा मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई।
इधर रामनवमी महोत्सव को लेकर बजरंगबली के सभी मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने अहले सुबह गंगा स्नान कर मंदिरों में पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण किया। विभिन्न गांव में अखाड़ा जुलुश भी निकाला गया।
वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभिन्न चौक चौराहों में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी । एसडीओ सदानंद महतो व एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी लगातार नजर बनाये हुए थे ।
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। साहिबगंज जिले के ग्रामीण इलाकों की जमीनी खबरों को निष्पक्षता के साथ मुख्यधारा तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता रही है। एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और संपादक के रूप में, मेरा उद्देश्य खबरों की प्रमाणिकता बनाए रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनना है।
बरहरवा: रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में ज्वलनशील पदार्थों, विदेशी शराब तथा अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को एक बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को बरहरवा रेलवे स्टेशन पर नियमित जांच के दौरान आरपीएफ और सीपीडीएस (CPDS) की संयुक्त टीम ने एक…
उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत उधवा कचहरी पुल से पियारपुर बाजार जाने वाली मुख्य पथ पर मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे चिप्स लदे एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. चिप्स लदा ट्रैक्टर भी सड़क किनारे पलट गया . मृतक की पहचान अनसारूल…
साहिबगंज : जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष ने शनिवार को जिले में आयोजित कक्षा 1 से 7 तक की SA-2 (समेकित मूल्यांकन-2) परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया । निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बेसिक स्कूल अदरो, यूएचएस पुलिस लाइन साहिबगंज तथा यूएमएस छोटा पांगरो, बोरियो सहित कई…
भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से बुधवार को सदर अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद साहिबगंज के उपायुक्त (DC) हेमंत सती ने किया।
साहेबगंज: भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय, शाखा एमएसएमई-विकास कार्यालय, धनबाद द्वारा साहेबगंज के ‘सिदो कान्हु ऑडिटोरियम’ में ‘खरीद एवं विपणन सहायता योजना’ (PMS Scheme) के तहत एक दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय MSME इकाइयों को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय बाजार की बारीकियों, निर्यात प्रक्रिया, दस्तावेजीकरण,…