साहिबगंज में टीकाकरण अभियान
प्रेस वार्ता के दौरान सी एस व अन्य

साहिबगंज : सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर 14 वर्ष उम्र की बच्चियों के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाएगा। सिविल सर्जन डाॅ रामदेव पासवान ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसका शुभारंभ 30 मार्च को किया जायेगा । जो अगले तीन महीनों तक चलेगी । वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में बच्चियों को लगाया जाएगा।

सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में कुल 14,394 बच्चियों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह अभियान शहर से लेकर सभी प्रखंडों तक संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि केवल उन्हीं बच्चियों को यह टीका लगाया जाएगा जिनकी उम्र 14 वर्ष होगी — न 14 वर्ष से एक दिन कम और न ही 15 वर्ष अधिक।

जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के अंतर्गत लक्ष्य इस प्रकार निर्धारित किया गया है:

  • सीएचसी बरहरवा – 2,272
  • सीएचसी बरहेट – 1,551
  • सीएचसी बोरियो – 2,181
  • सीएचसी पतना – 1,030
  • एसडीएच राजमहल – 2,094
  • सीएचसी साहिबगंज सदर – 2,037
  • सीएचसी तालझारी – 979
  • सीएचसी उधवा – 2,251

उन्होंने बताया कि स्कूलों में शिक्षकों तथा बच्चियों के अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा । और उन्हें वैक्सीन की सुरक्षा एवं महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ डॉक्टरों की निगरानी में यह टीकाकरण अभियान संचालित किया जाएगा।

सिविल सर्जन ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बच्चियों को इस टीकाकरण अभियान में शामिल कराएं ताकि सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *