rajmahal program

राजमहल : शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्थित सभागार में भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई के तत्वाधान में रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से जिले की प्रशिक्षण टोली में उपस्थित पूर्व जिला अध्यक्ष रणधीर सिंह, उज्जवल मंडल ,सुनील प्रमाणिक, राजेश मंडल सहित अन्य ने एकात्मक मानववाद, अंत्योदय, राष्ट्रवाद सहित विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।

इस दौरान प्रशिक्षक टोली के द्वारा बताया गया कि प्रदेश के निर्देशानुसार सभी मंडलों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाशिविर का आयोजन कर कार्यकर्ताओं जमीनी स्तर पर वैचारिक रूप से मजबूत करना और संगठन को सशक्त बनाना है।

इसका उद्देश्य व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण के साथ कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा इतिहास कार्य पद्धति और केंद्र सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में प्रशिक्षित करना है ।

मौके पर फकीर चंद्र मंडल, मंजू सिंह, अजय चौधरी, निर्भय सिंह, उमाकांत मंडल, माधवी लता मंडल ,अनीता बशाक,विष्णु विश्वास राहुल चौधरी, सिंटू घोष ,शेखर बर्मन ,सूरज घोष ,अरविंद मिश्रा, जयंत सरकार, चंदा देवी ,राजकुमार मंडल ,कैलाश पासवान, गोपू श्रीवास्तव ,आशिक मंडल सहित अन्य उपस्थित थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *