शोकसभा में मौजूद महाविद्यालय के प्राचार्य व अन्य
शोकसभा में मौजूद महाविद्यालय के प्राचार्य व अन्य
|

साहिबगंज: साहिबगंज महाविद्यालय के कर्मठ कर्मी दिनेश कुमार (उर्फ दिना) के असामयिक निधन पर मंगलवार को महाविद्यालय के विज्ञान भवन में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान संपूर्ण महाविद्यालय परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस. आर. आई. रिजवी ने दिवंगत कर्मी के कार्यकाल को याद करते हुए कहा, “दिनेश कुमार की नियुक्ति वर्ष 2001 में हुई थी।

वे अत्यंत सरल स्वभाव के, मृदुभाषी और अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव निष्ठवान रहने वाले कर्मी थे। उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में पूरी ईमानदारी के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनका इस तरह चले जाना महाविद्यालय परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।” प्राचार्य ने बताया कि बीते शुक्रवार को उनके निधन की सूचना प्राप्त होने के बाद से ही पूरा परिसर शोकाकुल है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस शोकसभा में मुख्य रूप से मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ. ध्रुव ज्योति कुमार सिंह, रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार सिंह सहित महाविद्यालय के कई वरिष्ठ प्राध्यापक, अधिकारी एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे। शोकसभा के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *