राधानगर गांव की ख़ुशी ने पूर्णिया मैराथन में जीत की परचम लहरायी
पूर्णिया मैराथन में पुरस्कृत करते आयोजक
| |

राधानगर से उज्जवल और पूर्णिया से राजेश की रिपोर्ट

राधानगर/पूर्णिया : प्रतिभा किसी संसाधनों की मोहताज नहीं होती । इसे सच कर दिखाया है राधानगर की होनहार खिलाड़ी खुशी कुमारी ने। बिहार के पूर्णिया जिले में आयोजित भव्य 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ में खुशी ने अपनी अद्भुत खेल क्षमता और दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त की ।

पूर्णिया में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के सैकड़ों धावकों ने हिस्सा लिया था।

प्रतियोगिता के प्रारंभ से ही खुशी कुमारी ने अपनी लय बनाए रखी । और अंतिम क्षणों में जबरदस्त रफ्तार दिखाते हुए अपने प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ दिया। जैसे ही खुशी ने फिनिशिंग लाइन पार की, पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

आयोजकों ने बताया कि खुशी कुमारी जिस ऊर्जा और रफ्तार के साथ दौड़ को फिनिशिंग किया है। काबिल ए तारीफ है। उन्होंने मंगल कामनाओं के साथ विजेताओं का उत्साह वर्धन किया।

जुनून अड्डा, निखार रही है ग्रामीण प्रतिभा :
खुशी की इस सफलता के पीछे ‘जुनून अड्डा’ राधानगर का विशेष योगदान बताया जा रहा है। यह केंद्र ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं विशेषकर युवतियों को शारीरिक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें सेना, पुलिस और खेल जगत के लिए तैयार कर रही है।

केंद्र के प्रशिक्षकों ने खुशी की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उसकी मेहनत और अनुशासन ही आज उसे इस मुकाम पर ले आया है।

अपनी जीत से उत्साहित खुशी कुमारी ने बताया कि उनका लक्ष्य आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर अपने राज्य और संस्थान का नाम रोशन करना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय ‘जुनून अड्डा’ के मार्गदर्शकों, सदस्यों और अपने माता-पिता के सहयोग को दिया।

खुशी कुमारी ने कही है कि “मैदान पर बहाया गया पसीना कभी बेकार नहीं जाता। जुनून अड्डा ने मुझे वह मंच दिया जहाँ मैंने अपनी सपनों को दौड़ना सिखाया।”

खुशी कुमारी की इस शानदार जीत पर ‘जुनून अड्डा’ के सभी सदस्यों और खेल प्रेमियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *