राजमहल में 19 वर्षीय युवक की मौत
|

राजमहल : थाना क्षेत्र के अंतर्गत बर्मन कॉलोनी से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। जहाँ 19 वर्षीय युवक राजेश बरई ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, राजेश गुरुवार की रात रोजाना की तरह खाना खाकर टहलने निकला था। वहां से लौटने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। शुक्रवार सुबह जब काफी देर तक वह बाहर नहीं निकला, तो उसकी माँ उसे जगाने पहुंची।

  • माँ के बार-बार आवाज देने पर भी जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो परिजनों को अनहोनी का संदेह हुआ। खिड़की से झांककर देखने पर राजेश का शव फंदे से लटका पाया गया।
  • आनन-फानन में पड़ोसियों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा गया और उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही राजमहल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है ।

जांच जारी

फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक किसी मानसिक तनाव में था या कोई अन्य वजह थी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *