उधवा : चैत्र नवरात्र के सातवें दिन बुधवार को उधवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा अर्चना की गई। मां दुर्गा के दर्शन को लेकर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी उधवा पंचायत के उद्धवमुनि आश्रम,आतापुर एवं राधानगर दुर्गा मंदिर प्रांगण में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है।
वहीं बुधवार को श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रांगण पहुंचकर विधि-विधान के साथ मां कालरात्रि की पूजा अर्चना किया। चैत्र नवरात्र को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस संबंध में बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी ने बताया कि रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।
उन्होंने क्षेत्र के लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी पर्व मनाने की अपील किया। कहा कि रामनवमी पर्व को लेकर क्षेत्र में दण्डाधिकारी के साथ-साथ पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी।
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। साहिबगंज जिले के ग्रामीण इलाकों की जमीनी खबरों को निष्पक्षता के साथ मुख्यधारा तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता रही है। एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और संपादक के रूप में, मेरा उद्देश्य खबरों की प्रमाणिकता बनाए रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनना है।
साहिबगंज : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड, रांची द्वारा साहिबगंज शहरी जलापूर्ति योजना की प्रगति की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उप विकास कार्यालय में की गई। इस दौरान योजना से संबंधित विभिन्न कार्यों की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई तथा शेष बचे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए आवश्यक…
भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से बुधवार को सदर अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद साहिबगंज के उपायुक्त (DC) हेमंत सती ने किया।
राजमहल : साहिबगंज पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर राजमहल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में संदिग्ध मोबाइल फोन बरामद किए हैं। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को चकमा देकर संदिग्ध व्यक्ति बाइक और बैग छोड़कर अंधेरे में भागने में सफल रहा। राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने…
साहिबगंज: शहर के बड़ा पचगढ़ स्थित पीएमश्री उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में बुधवार को बीआरपी-सीआरपी महासंघ के जिला अध्यक्ष मो. फैसल अफरोज के नेतृत्व में एक भव्य ‘विदाई सह सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को विदाई देने के साथ ही नवपदस्थापित अधिकारी का गर्मजोशी से स्वागत किया…