meeting-udhwa-block
बैठक के दौरान बीडीओ व अन्य

उधवा : प्रखंड सभागार कक्ष में बुधवार को विकास योजनाओं को लेकर मुखिया एवं पंचायत सचिवों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ जयंत कुमार तिवारी ने किया। इस दौरान बीडीओ ने उपस्थित मुखिया एवं पंचायत सचिवों को वित्तीय वर्ष समाप्ति के मद्देनजर प्राप्त 15वें वित्त की राशि को नियमानुसार खर्च करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मुखिया अपने-अपने पोषक क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र एवं विद्यालयों में 15वें वित्त आयोग की राशि खर्च करने का निर्देश दिया।

कहा कि विद्यालयों में 15वें वित्त की राशि से शौचालय निर्माण,साइकिल स्टैंड एवं आरओ पीयूरी फायर वाटर,सेनेटरी पैंड (भषस्मक) का निर्माण करने से संबंधित जानकारी दी गई। वहीं प्रभारी जीपीएस जनकदेव यादव ने कहा कि पंचायत में मुखिया और पंचायत सचिव समन्वय स्थापित कर कार्य करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न पंचायतों में ज्ञान केंद्र (पुस्तकालय) का निर्माण किया गया है।

पुस्तकालय को संचालन करने के लिए पंचायत सहायक एवं कम्प्यूटर से संबंधित शिक्षा प्रज्ञा केंद्र संचालक को जिम्मेदारी निभाने का कार्य करने संबंधित जारी पत्र का अनुपालन कराने के लिए सभी पंचायत सचिव एवं मुखिया से अनुरोध किया गया। पंचायत भवनों की नियमित साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया।

मौके पर पंचायत सचिव संतोष कुमार सुमन,सत्यनारायण रजवार,मोनिका मुर्मू,प्रेमचंद रजक,शिवराम मुर्मू,नुकुल कुमार,मुखिया तमाल मंडल,जियाउल हक उर्फ शास्त्री,उदय मंडल,अचिन मंडल सहित अन्य मौजूद थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *