शिलान्यास के दौरान विधायक व अन्य
शिलान्यास के दौरान विधायक व अन्य

राजमहल : विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने मंगलवार को राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल के चारदिवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। 61.56 लाख की लागत से उक्त चारदिवारी निर्माण कार्य किया जाना है। वहीं इस दौरान विधायक ने अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान मरीज को मिलने वाली सुविधा से अवगत हुए।

महिला मरीज के लिए उपलब्ध होने वाली स्वास्थ्य सुविधा से संतुष्ट हुए उन्होंने कहा कि पूर्व के अनुपात बेहतर सुविधा हो रही है। और महिला एवं प्रसूता को इसका लाभ मिल रहा है । निश्चित ही आगे और भी इसका लाभ मिलेगा। वही रक्त जांच में भी वृद्धि हुई है कई नए-नए जांच भी शुरू हुए हैं। जिससे क्षेत्र के लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

उन्होंने प्रभारी उपाधीक्षक डॉ उदय टुडू को मरीजों के लिए और भी बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया । मौके पर अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ उदय टुडू, नपं अध्यक्ष केताबुददीन शेख, विधायक प्रतिनिधि सह नपं उपाध्यक्ष मो मारूफ उर्फ गुड्डू

सहायक अभियंता प्रेम कुमार, झामुमो नगर अध्यक्ष मो आजाद, प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान, काजू मल्लिक, घीसु शेख, अब्दुल कादिर, एकलाकुर रहमान, मो अयुब, राजीव बर्मन, पवन साहा, मो शहनवाज, रोहित कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

  • तीन योजनाओं का उद्घाटन : विधायक ने विधायक निधि से निर्मित तीन योजनाओं का उद्घाटन भी किया। इस दौरान उन्होंने राजमहल फेरीघाट स्थित यात्री शेड, हाटपाडा गैस गोदाम के समीप व राजवाड़ा में कब्रिस्तान के समीप निर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया ।
  • 10 टीबी मरीजों में बांटे 6 माह का पोषण आहार : टीबी उन्मूलन अभियान के तहत् निक्ष्य मित्र में विधायक ने राजमहल एवं उधवा प्रखंड के 10 मरीजों को इलाज के दौरान पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के लिए गोद लिया था । मंगलवार को अंतिम महीना का पौष्टिक आहार विधायक के हाथों वितरण किया गया। सभी मरीजों को सफलतापूर्वक 6 माह तक लगातार पौष्टिक आहार मिला। मरीज एवं अस्पताल प्रबंधन ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया ।

जनहित से जुड़े योजनाओं का क्रियान्वयन कराया जा रहा है ताकि क्षेत्र की जनता इससे लाभान्वित हो सके। विधायक एमटी राजा

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *