बैठक के दौरान ली गई तस्वीर ,JMM Meeting udhwa, sahibganj-पार्टी बैठक

साहिबगंज: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) केंद्रीय कमेटी के निर्देशानुसार शनिवार को साहिबगंज के प्रसिद्ध रामसर साइट सह उधवा झील परिसर में एक जिलास्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष अरुण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पार्टी के दिग्गजों ने शिरकत की और आगामी रणनीतियों पर चर्चा की।

दिग्गजों का हुआ जुटान, पारंपरिक स्वागत

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राजमहल लोकसभा सांसद विजय हांसदा, राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन और बोरियो विधायक धनंजय सोरेन उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू, राजमहल नगर अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख और विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ, प्रो० नजरुल इस्लाम सहित कई नेता शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों का स्वागत पारंपरिक गीतों, अंगवस्त्र और बुके देकर गर्मजोशी के साथ किया गया।

SIR प्रक्रिया और बीएलए (BLA) की भूमिका पर जोर

सांसद विजय हांसदा ने बैठक के मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के दौरान आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए बूथ स्तर पर बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त किए गए हैं।

  • ये एजेंट अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों को एसआईआर की बारीकियों से अवगत कराएंगे।
  • नाम हटने या किसी भी त्रुटि को सुधारने के लिए आवश्यक 11 प्रकार के दस्तावेजों की जानकारी विस्तार से दी जाएगी।
  • आने वाले दिनों में प्रखंड स्तर पर शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

जिला के प्रत्येक पंचायतों में बूथ लेवल एजेंट का चयन किया गया है। एसआईआर की प्रक्रिया में बूथ लेवल एजेंट की जिम्मेदारी एवं भूमिका अहम है ।आने वाले दिनों में प्रखंड स्तर पर शिविर आयोजित कर लोगों को विस्तृत जानकारी दी जाएगी।ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो।____अरुण सिंह ,झामुमो जिलाध्यक्ष,साहिबगंज

विधायक ने कहा :

बैठक के दौरान बोरियो विधायक धनंजय सोरेन ने कहा कि:

“केंद्र सरकार विपक्ष को दबाने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रही है। एसआईआर के नाम पर लाखों मतदाताओं का नाम हटाया जा रहा है, लेकिन हम झुकने वाले नहीं हैं। “

वहीं विधायक मो. ताजुद्दीन ने भी पार्टी पदाधिकारियों को एकजुट होकर एसआईआर से जुड़ी भ्रांतियों और अफवाहों को दूर करने का निर्देश दिया।

इनकी रही उपस्थिति

बैठक में सैकड़ों की संख्या में जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्य रूप से जिला सचिव सुरेश टुडू, संजय गोस्वामी, सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बसंती हांसदा, उधवा प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली, एखलाकुर रहमान, काजू मल्लिक, विश्वजीत मंडल, जिप सदस्य रानी हांसदा, अब्दुल बारीक, अनीसुर रहमान, बादल घीसू शेख, तमरुद्दीन शेख, अनवारूल हक, नेहरूल इस्लाम और इब्राहिम शेख सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *