मॉडल कॉलेज राजमहल स्थित परीक्षा केंद्र में परीक्षा देते परीक्षार्थी
|

राजमहल(साहिबगंज): सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका द्वारा आयोजित यूजी सेमेस्टर-6 (सत्र 2022-26) परीक्षा 2025 का शुभारंभ बुधवार को मॉडल कॉलेज राजमहल, साहिबगंज परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में हुआ। परीक्षा के प्रथम दिन प्रथम पाली में कुल 108 परीक्षार्थी नामांकित थे, जिनमें से 107 परीक्षार्थी उपस्थित हुए तथा 1 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। वहीं द्वितीय पाली में कुल 195 परीक्षार्थी नामांकित रहे। परीक्षा निर्धारित समय पर विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न हुई।

प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व केंद्र का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं खास कर गर्मी को देखते हुए पे जल पंखा आदि का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षार्थियों को निर्देश दिया कि सभी परीक्षार्थी विद्यार्थी समयपर से 15 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचे तथा परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों एवं किसी भी प्रकार की नकल सामग्री का प्रयोग न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय के परीक्षा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित परीक्षार्थी के विरुद्ध परीक्षा अधिनियम अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. सिंह ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने परीक्षा संचालन में सहयोग प्रदान करने वाले सभी शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों, वीक्षकों एवं अन्य कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग की सराहना की।परीक्षा केंद्र पर पुलिस सुरक्षा एवं अनुशासन की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिसके कारण परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त में संपन्न हुई।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *