उधवा : राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने रविवार को उधवा प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत अंतर्गत कुसमा में 2.98 करोड़ की लागत से बनने वाले खाद्य आपूर्ति विभाग के एक हजार मैट्रिक टन के गोदाम के साथ तौलपुल व कंप्यूटर कक्ष का शिलान्यास किया । वहीं उन्होंने उत्तर पलाशगाछी के स्वास्थ्य उप केंद्र का शिलान्यास भी किया।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गति देने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है । सरकार के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं का क्रियान्वन राजमहल विधानसभा क्षेत्र में कराया जा रहा है। जिसका लाभ निश्चित ही क्षेत्र के लोगों को मिलेगा।
इसी क्रम में पार्टी कार्यकर्ता एवं संवेदक के प्रतिनिधि के माध्यम से पुष्प गुच्छ देकर विधायक का स्वागत किया गया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली उर्फ बाबू दा, प्रखंड सचिव विश्वजीत मंडल, काजू मल्लिक, रानी हांसदा, सकल हेंब्रम, मुर्शीद राजा, आकिब अनिस सहित अन्य मौजूद थे।
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। साहिबगंज जिले के ग्रामीण इलाकों की जमीनी खबरों को निष्पक्षता के साथ मुख्यधारा तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता रही है। एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और संपादक के रूप में, मेरा उद्देश्य खबरों की प्रमाणिकता बनाए रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनना है।
राजमहल (साहिबगंज): मॉडल कॉलेज, राजमहल के सभागार में गुरुवार को ‘करियर परामर्श संवाद’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष सत्र की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रंजीत कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता का…
साहिबगंज के महाराजपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी परमेश कुमार महतो गिरफ्तार। RPF और GRP की संयुक्त टीम ने सकरीगली स्टेशन के पास से दबोचा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
साहिबगंज /राजमहल: नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार और तस्करी के खिलाफ साहिबगंज जिला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का विधिवत खुलासा किया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए करीब 78.3 ग्राम संदिग्ध MDMA ड्रग्स…
उधवा / बरहेट / बोरियो : गुरुवार को उधवा, बरहेट और बोरियो प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में महाप्रभु भगवान श्री जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र (बलराम) और बहन सुभद्रा की भव्य रथयात्रा पूर्ण श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ निकाली गई। उधवा प्रखंड के पूर्वी उधवा पंचायत अंतर्गत कचहरी घाट परिसर से गाजे-बाजे के…
साहिबगंज: गलवान घाटी में मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले साहिबगंज के वीर सपूत शहीद कुंदन कुमार ओझा (वीर चक्र, मरणोपरांत) की छठी पुण्यतिथि मंगलवार को उनके पैतृक गांव डिहारी में अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। सदर प्रखंड के हाजीपुर पश्चिम पंचायत स्थित डिहारी गांव में…
मिर्जाचौकी ( साहिबगंज ): मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत कीर्तनिया स्थित मां तारा धर्म कांटा परिसर में शनिवार को एक हृदयविदारक हादसा हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार मालवाहक ट्रक पर तिरपाल बांधने के दौरान हाईटेंशन विद्युत तार (11 हजार वोल्ट ) की चपेट में आने से एक ट्रक चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो…