चादरपोसी के दौरान मौजूद विधायक एवं अन्य

राजमहल : विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के गुनिहारी पंचायत अंतर्गत मंडई स्थित प्रसिद्ध बीबी गढ्ढों मजार शरीफ का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने पूरी अकीदत और अदब के साथ मजार शरीफ पर चादरपोशी की और क्षेत्र की सुख, शांति, आपसी सौहार्द तथा समृद्धि के लिए दुआ मांगी। विधायक के मजार शरीफ पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों और मजार कमेटी द्वारा उनका गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मजार कमेटी के पदाधिकारियों सहित कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य लोग उपस्थित थे। मौके पर विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद मारूफ उर्फ गुड्डू, वरिष्ठ नेता घीसू शेख, रमजान शेख और दिलावर शेख मौजूद थे। इसके साथ ही मजार प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष हाफिज शेख, सचिव आनेस शेख, कोषाध्यक्ष कुदरत शेख और मेंसर शेख सहित भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कार्यक्रम को सफल बनाया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *