बैठक करते पदाधिकारी
बैठक करते पदाधिकारी
|

साहिबगंज : उपायुक्त दीपक कुमार दुबे की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आँगनबाड़ी केंद्रों के विद्युतीकरण को लेकर विद्युत विभाग के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी आँगनबाड़ी केंद्रों में विद्युत सुविधा सुनिश्चित करना तथा इस संबंध में प्रगति की समीक्षा करना था।

बैठक के दौरान बताया गया कि पोषण ट्रैकर एप में उपलब्ध अद्यतन आंकड़ों के अनुसार जिले के कुल 413 आँगनबाड़ी केंद्र अब तक विद्युत सुविधा से वंचित हैं। इस पर गंभीरता व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सीडीपीओ) को निर्देशित किया कि जिन आँगनबाड़ी केंद्रों में विद्युत सुविधा उपलब्ध हो चुकी है, उनकी जानकारी एक सप्ताह के भीतर पोषण ट्रैकर एप में अनिवार्य रूप से अपडेट करें, ताकि वास्तविक स्थिति का सही आकलन किया जा सके।

इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने बाल विकास परियोजना अधिकारियों को विद्युत विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए शेष सभी आँगनबाड़ी केंद्रों का एक माह के भीतर विद्युतीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कहा कि आँगनबाड़ी केंद्रों में विद्युत सुविधा उपलब्ध होने से बच्चों एवं महिलाओं को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी और पोषण संबंधी कार्यक्रमों के संचालन में भी सुधार आएगा।

बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास, विद्युत विभाग के अभियंता शंभू नाथ चौधरी, विभिन्न बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी अधिकारियों ने निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *